मिल्खा सिंह और नेहरू
....जब प्रधानमंत्री नेहरू ने मिल्खा सिंह के नाम पर पूरे देश एक दिन की छुट्टी दी।
वह स्थान था रोम और वर्ष 1960 था।मौका था ओलम्पिक गेम्स का। हर चार साल में होने वाले ओलम्पिक गेम्स की लोकप्रियता उस दौर में भी वही थी और आज भी उसका क्रेज़ बरकरार है हाँ ये है कि पहले खिलाड़ी देश के लिए खेलते थे और आज खेल पैसों के लिए खेला जाता है।
फ्लाइंग सिख के नाम से प्रसिद्ध मिल्खा सिंह, ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं जिन्होंने रोम ओलम्पिक्स में स्वतंत्र भारत का प्रतिनिधित्व किया था।धावक मिल्खा सिंह ने ना सिर्फ खेल जगत में अपना एक विशिष्ट स्थान हासिल किया था बल्कि अपनी ईमानदारी का भी उन्होंने ऐसा प्रदर्शन दिया जिससे तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी प्रभावित हुए बिना रह नहीं सके।
जब मिल्खा सिंह रोम में हो रहे समर ओलंपिक की 400 मीटर रेस के लिए मैदान में उतरे तो पूरे भारत की दृष्टि उन पर थी।1960 के रोम ओलंपिक में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद मिल्खा सिंह भारत के लिए पदक नहीं जीत पाए और उन्हें चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
कार्डिफ राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड होल्डर मैल्कम स्पेंस को 440 गज की दौड़ में हराकर स्वर्ण पदक जीता। जब दौड़ पूरी हुई तो एक अपरिचित महिला भागकर उनके गले लग गई।
मिल्खा सिंह नहीं समझ पा रहे थे कि वह महिला कौन है क्योकि उनके घर से कोई गया नहीं था और न ही कोई दोस्त मित्र सम्बन्धी वहां था। मिल्खा सिंह अचकचा गए तब उस महिला ने अपना परिचय पंडित नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पण्डित के रूप में दिया।श्रीमती पंडित वहाँ पर भारत सरकार की ब्रिटेन में उच्चायुक्त थी। मिल्खा विभोर हो उठे।
मिल्खा सिंह ने बीबीसी को बताया है कि, ''उन्होंने मुझे गले लगाकर मुबारकबाद दी और कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संदेश भिजवाया है कि इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद वह इनाम में क्या लेना चाहेंगे? मेरी समझ नहीं आया कि मैं क्या मांगूं।मेरे मुंह से निकला कि इस जीत की खुशी में पूरे भारत में छुट्टी कर दी जाए। मैं जिस दिन भारत पहुंचा पंडित नेहरू ने अपना वादा निभाया और पूरे देश में छुट्टी घोषित की गई।''
और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा ही किया। मिल्खा सिंह के यह कहने से पंडित जवाहरलाल बहुत प्रभावित हुए और उन्हें आजीवन याद रखा।
ऐसी प्रतिभा को कृतज्ञ राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
अतुल पाण्डेय
Comments
Post a Comment