वो एक आम आदमी
(1)
वो सुबह होते ही
उठा लेता है माथे पर सूरज
और डूबो देता है पच्छिम में शाम होते होते
फिर कल उठाने के लिए...
____________________
(2)
वो खर्च करता है
पसीने की एक-एक बूंद
दो चार जोड़ी आखों के वास्ते
एक घोंसला बनाने के लिए...
____________________
(3)
वो उधार देता है
सूरज को कोयला गर्मियों में
ताकि बरसा सके रौशनी सबके लिए
और खुद के लिए आग...
_____________________
(4)
निर्निमेष आँखों में
दमित भावों के ग्लेशियर
उसने थाम रखें हैं कई पीढ़ियों से
क़यामत के इंतिजार में...
____________________
✍️अतुल पाण्डेय
V.nyc sir🙏
ReplyDeleteअद्भुत sir
ReplyDelete