अपने हिस्से की छाँव

#जब_ये_सूरज_से_मांगेगें_अपने_हिस्से_की_छाँव....
उन्होंने कहा
बाहर खतरा है
कोई बाहर ना निकले
वे बाहर निकल पड़े
वे जानते थे भूख से बड़ा कोई खतरा नहीं..
उन्होंने कहा
घरों के अंदर रहें
घर के अंदर कोई खतरा नहीं 
वे घरों की ओर चल पड़े...
अब पुलिस घर नहीं जाने दे रही...

उन्होंने कहा
संक्रमण के बाद आदमी 
पंद्रह दिनों में मर जाता है
और मैंने पूछा,भूख से?
वो रामायण देखने लगे..
अतुल पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

मासिक परीक्षा

मां मने धैर्य

डायरी