स्पर्श रेखा


  1.  मेरे जीवन-वृत्त पर
खिंची अनेक स्पर्श-रेखायें
द्योतक हैं मेरी वक्रता की
जहाँ मैं शीर्ष पर चढ़ने से पूर्व उतर गया हूँ

तुम्हारे ऊर्ध्वाधर अस्तित्व और
मेरी वक्रता के स्पर्श-बिन्दु से खिंची
प्रत्येक रेखा मेरे हृदय-केन्द्र से होकर गुज़री है।







Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मासिक परीक्षा

मां मने धैर्य

डायरी