अफवाह


उद्घोषणा हुई,
हमने कहा
बाहर ना निकलें
घरों में रहें,सुरक्षित रहें
अफवाहों पर ध्यान ना दें

वे चिल्लाये-
हम खाने बिना मर रहे हैं,
हमने कहा कि ये अफवाह है ..


Comments