जयघोष करता आदमी

जयघोष हुआ!
महाराज की जय हो!
महाराज की जय हो!
तूर्यनाद से सहमा
भूख-प्यास से आकुल
राजपथ पर घीसटता अंतिम व्यक्ति गिर पड़ा
उसके हलक से चीख निकली
महाराज ....?
मंत्रीयों ने वाक्य पूरा किया
...की जय हो!

राजा ने सुना 
उसका अंतिम समय पर किया गया जयघोष।
राजा ने सोचा अंतिम समय में भी 
जयघोष करने वाला कितना उत्तम आदमी रहा होगा
 
राजा ने कहा इसे सम्मानित किया जाएगा
राजा की आत्मा मर चुकी थी और उसकी देह।
✍अतुल पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

मासिक परीक्षा

मां मने धैर्य

डायरी