मानव 5

#letter5 #schoolhistory

“हमें कैसे पता लगता है कि पचास हज़ार या एक लाख वर्ष पहले क्या हुआ था? हम कैसे कह सकते हैं कि वह कंकाल इतना पुराना है?”

“आपने रेत-घड़ी देखी होगी। आवर-ग्लास। उसमें रेत जब पूरी नीचे गिर जाती है, तो हम कहते हैं कि आधा घंटा हो गया, या एक घंटा हो गया। इसी तरह कार्बन लगभग छह हज़ार वर्ष में टूट कर आधा हो जाता है, बारह हज़ार वर्ष में चौथाई, अठारह हज़ार वर्ष में आठवाँ हिस्सा। उसे माप कर हमें पता लग जाता है। अगर हमें यूरेनियम उन पत्थरों में मिल गए, तो वह साढ़े चार अरब वर्ष या उससे पुरानी तारीख़ भी बता देगा!”

“लेकिन यह कैसे पता लगता है कि वह सैपिएन्स हैं या नियंडरथल?”

“यह उनके कंकालों के आकार-प्रकार से पता लगता है। नियंडरथल कद में छोटे, कुछ मोटे-तगड़े और चौड़ी नाक वाले होते थे। उनकी खोपड़ी भी बड़ी होती थी। मुमकिन है कि वह तुमसे फुटबॉल में हार जाते, मगर कुश्ती में तुम्हें धोबिया-पाट दे देते! अब उनके डीएनए भी मिल गए हैं, तो यह अधिक आसान हो गया है।”

“नियंडरथल का डीएनए?”

“हाँ। उनके कंकाल से उनका डीएनए भी निकल गया, और उसकी पूरी जीनोम यानी उसका पूरा चिट्ठा भी। अब वह मिलान करने से हमें पता लगा कि हमारे अंदर उनके अंश हैं। हमने उनसे कई गुण लिए, ख़ास कर ठंड में जीने की तरकीब।”

“लेकिन, यह कैसे पता कि वे आपस में लड़े थे?”

“हम यह जानते हैं कि वे खत्म हो गए। हम ये नहीं जानते कि वे या अन्य मानव किस तरह खत्म हुए। ख़ास कर नियंडरथल तो काफ़ी ताकतवर, कठिन तापमान में जीने वाले, और बड़े दिमाग वाले थे। इज़राइल में कुछ गुफाओं में एक ही समय के सैपिएन्स और नियंडरथल के कई कंकाल और पत्थर के औजार मिले। संभव है, वे साथ रहते हों। या वहाँ कोई लड़ाई हुई हो। पचास हज़ार वर्ष पूर्व तक उनके कंकाल कई जगह मिलते हैं, लेकिन उसके बाद के कंकाल सिर्फ यूरोप के एक छोटे प्रांत में मिले। जैसे उनकी सत्ता सिकुड़ कर उतनी ही रह गयी हो।”

“हो सकता है उन्हें कोई बीमारी हो गयी हो?”

“बिल्कुल। मौसम बदला हो। बीमारी हुई हो। तुम्हें मालूम है कि हाल में एक वैज्ञानिक ने यह भी ढूँढा कि जिनके अंदर नियंडरथल के अंश हैं, वे कोरोना से अधिक मर रहे हैं?”

“नियंडरथल कोरोना से खत्म हो गए?”

“पता नहीं। अच्छी बात यह है कि हम सैपिएन्स बच गए।”

(To be continued)

#groundzero #basics #historyforchildren

Some archaeologists believe that Neanderthals were religious and believed in afterlife. Why?

A. Evidence that they worshipped god
B. Written script found
C. Prayer sites found
D. Burial sites found

(Yesterday’s answer: B. Holocene period)

चित्र: नियंडरथल

Comments

Popular posts from this blog

मासिक परीक्षा

मां मने धैर्य

डायरी