मानव 7
#letter7 #schoolhistory
हमने अब तक जाना कि कई मानव प्रजातियों में अंतत: होमो सैपिएन्स ही बच पाए। हमने यह भी देखा कि मानव अफ़्रीका से निकल कर पूरी दुनिया में फैल गए। मुमकिन है कि एक ही परिवार का एक व्यक्ति अमरीका चला गया, और उसका एक दूर का भाई ऑस्ट्रेलिया। यह सब उन्होंने जंगलों, नदियों, हिम-सेतु (लैंड ब्रिज़) को लाँघते हुए किया।
वे अपने लिए एक बेहतर जगह तलाश रहे थे, जहाँ आराम से भोजन मिले, शिकार मिले। जहाँ ख़तरनाक जानवर कम हों, और जहाँ मौसम अच्छा हो। अफ़्रीका रहने के लिए बुरी जगह नहीं थी, मगर वहाँ का मौसम बुरा था। कभी भीषण गर्मी और सूखा, तो कभी पूरी नील नदी में बाढ़। उतने ही भयावह जंगली जानवर। इस कारण आज से तीस हज़ार साल पहले सबसे अधिक जनसंख्या आज के एशिया क्षेत्रों आकर बस गयी, जहाँ की नदियों के दोनों तरफ़ फलते-फूलते जंगल होते। यही अनुपात आज तक कायम है और आधी से अधिक आबादी एशिया में ही है।
उस समय उनके पास न एयरकंडीशर था, न अच्छे कपड़े। न वह पक्के घर बनाते, न उनके पास वाहन थे। यह ज़रूर मालूम पड़ता है कि जंगली कुत्ते उनके शिकार में मदद करते, मगर उनमें स्वयं मौसम और ख़तरा भाँपने की क्षमता भी थी। वे वैज्ञानिक, इंजीनियर, खोजी, डॉक्टर, योद्धा सब कुछ थे। पूरे ऑलराउंडर।
जब आइस-एज ख़त्म हुआ तो आज से लगभग बारह हज़ार साल पहले एक नया युग शुरू हुआ। यह अभिनव युग (होलोसीन) कहा जाता है। बिल्कुल नया युग, जिसमें हम आज रह रहे हैं। इस युग की सबसे बड़ी ख़ासियत थी- ऋतुओं का आना-जाना। इस युग में गर्मी, बरसात, ठंड नियमित रूप से बदलने लगे। आपने कभी यह देखा-सुना कि पूरे देश में बाढ़ आ गयी, आधी दुनिया बर्फ़ के चादर से ढक गयी? ऐसे विचित्र मौसम हज़ारों वर्ष पहले ही बंद हो गए।
होमो सैपिएंस ने इस समय तक न सिर्फ़ नियंडरथल जैसे मानव शत्रुओं बल्कि विशालकाय मैमथ जैसे पशु शत्रुओं से मुक्ति पा ली थी। लाखों वर्षों तक यहाँ-वहाँ भटकते मनुष्य ने इस अभिनव युग में अपनी ख़ानाबदोशी (नोमैडिक जीवन) पर कुछ ब्रेक लगाने की सोची।
उनमें से एक ने दूसरे से अपनी भाषा में कहा होगा, “यार! बहुत चल लिए। अब कहीं रुक जाते हैं। वहीं बस जाते हैं।”
दूसरे ने कहा होगा, “अरे पागल! रुक गया तो खायेगा क्या?”
(To be continued)
#groundzero #basics #historyforchildren
Before the holocene epoch, humans lived in early stone age (paleolithic). What was not possible in those times?
A. To make fire
B. To eat in a metal plate
C. To draw painting
D. To make clothes
(Yesterday’s answer: C. Homo Sapiens means ‘Wise man’)
Comments
Post a Comment